|
Post by thewarrior on Jul 12, 2014 2:14:22 GMT 5.5
Let's provide fire to our fight
|
|
|
Post by thewarrior on Jul 12, 2014 2:15:23 GMT 5.5
RESILIENCE
These trying times demand it, No halcyon days ahead. But all hard work brings profit, Stand up and refuse to dread.
As a diamond remains a stone Without the drill and the cutting, Pleasures based on wealth alone Robs man the chance of persevering.
True measure of success in life Is hinged on wisdom and on prudence, Courage, patience through the strife, Facing hardships with resilience.
For out of adversity's crucible Come strength of character and will, And a man discovers he is able To reach his goals, his dreams fulfill. - Cynthia B. Baello
|
|
|
Post by Dr. Yatri Thor on Jul 12, 2014 2:36:25 GMT 5.5
जिंदगी अभिशाप भी, वरदान भी जिंदगी दुख में पला अरमान भी क़र्ज़ साँसों का चुकाती जा रही जिंदगी है मौत पर अहसान भी
वे जिन्हें सर पर उठाया वक्त ने भावना की अनसुनी आवाज थे बादलों में घर बसाने के लिए चंद तिनके ले उडे परवाज थे दब गये इतिहास के पन्नों तले तितलियों के पंख, नन्ही जान भी
कौन करता याद अब उस दौर को जब गरीबी भी कटी आराम से गर्दिशों की मार को सहते हुए लोग रिश्ता जोड बैठे राम से राजसुख से प्रिय जिन्हें वनवास था किस तरह के थे यहाँ इन्सान भी।
आज सब कुछ है मगर हासिल नहीं हर थकन के बाद मीठी नींद अब हर कदम पर बोलियों की बेड़ियाँ ज़िन्दगी घुड़दौड़ की मानिन्द अब आँख में आँसू नहीं काजल नहीं होठ पर दिखती न वह मुस्कान भी।
कठिनायियो की डगर पे , जब चल ही पड़े हो तब फ़िर मुश्किलों से, क्यों तुम घबराते हो मुश्किलों का सामना करो क्यों हार मान जाते हो जाग्रत करो आत्म्विश्वाश को उसे क्यों भूल जाते हो जीवन मे असफलता तो आती रहती हैं उसे याद करके क्यों दुखी हो जाते हो असफलता के बाद ही तो सफलता मिलती हैं इस बात को क्यों तुम भूल जाते हो विश्वाश के साथ चल पडो इस डगर पे सफलता ही मिलेगी क्यों घबराते हो |
- someone from orkut community
|
|
|
Post by Dr. Yatri Thor on Jul 12, 2014 21:34:27 GMT 5.5
बाधाएँ आती हैं आएँ,घिरें प्रलय की घोरघटाएँ,पावों के नीचेअंगारे,सिर पर बरसेंय दिज्वालाएँ,निज हाथों में हँसते-हँसते,आग लगाकर जलना होगा,क़दम मिलाकर चलना होगा। हास्य-रूदन में,तूफ़ानों में,अगर असंख्यक बलिदानों में,उद्यानों में, वीरानों में,अपमानों में, सम्मानों में,उन्नत मस्तक, उभरासीना,पीड़ाओं में पलना होगा,क़दम मिलाकर चलना होगा। उजियारे में, अंधकार में,कल कहार में,बीचधार में,घोर घृणा में,पूत प्यार में,क्षणिक जीत में, दीर्घहार में,जीवन के शत-शतआकर्षक,अरमानों को ढलना होगा,क़दम मिलाकर चलनाहोगा।
- someone from orkut community (cheelu?)
|
|
|
Post by thewarrior on Jul 14, 2014 13:35:56 GMT 5.5
Lehron se Darkar nauka par nahin hoti,
koshish karne walon ki haar nahin hoti... Nanhi cheenti jab daana lekar chalti hai,
chadhti deewaron par, sau bar phisalti hai. Man ka vishwas ragon mein saahas bharta hai,
chadhkar girna, girkar chadhna na akharta hai. Akhir uski mehnat bekar nahin hoti, koshish karne walon ki haar nahin hoti. Dubkiyan sindhu mein gotakhor lagata hai, ja ja kar khali haath lautkar aata hai Milte nahi sahaj hi moti gehre paani mein, badhta dugna utsah isi hairani mein. Muthi uski khali har bar nahin hoti, koshish karne walon ki haar nahi hoti. Asaflta ek chunauti hai, ise sweekar karo, kya kami reh gayi, dekho aur sudhar karo. Jab tak na safal ho, neend chain ko tyago tum, Sangharsh ka maidan chhodkar mat bhago tum. Kuch kiye bina hi jai jaikar nahin hoti, koshish karne walon ki haar nahin hoti.
|
|
|
Post by Dr. Yatri Thor on Jul 14, 2014 21:28:10 GMT 5.5
This is my all time fav.
वृक्ष हों भले खड़े हों घने, हों बड़े एक पत्र छाँह भी मांग मत! मांग मत! मांग मत! अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
तू न थकेगा कभी तू न थमेगा कभी तू न मुड़ेगा कभी कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ! अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
यह महान दृश्य है चल रहा मनुष्य है अश्रु-स्वेद-रक्त से लथ-पथ! लथ-पथ! लथ-पथ! अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
|
|
|
Post by thewarrior on Jul 20, 2014 19:20:11 GMT 5.5
सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नही विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं
मुँह से न कभी उफ़ कहते हैं, संकट का चरण न गहते हैं, जो आ पड़ता सब सहते हैं, उद्योग-निरत नित रहते हैं,
शूलों का मूल नसाते हैं, बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं।
है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में? खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़,
मानव जब ज़ोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।
गुण बड़े एक से एक प्रखर, है छिपे मानवों के भीतर, मेंहदी में जैसे लाली हो, वर्तिका-बीच उजियाली हो,
बत्ती जो नही जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है।
|
|
|
Post by ajaymotog on Jul 23, 2014 11:28:05 GMT 5.5
Great....
|
|
|
Post by ashishkumar on Oct 3, 2014 16:54:16 GMT 5.5
सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नही विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं मुँह से न कभी उफ़ कहते हैं, संकट का चरण न गहते हैं, जो आ पड़ता सब सहते हैं, उद्योग-निरत नित रहते हैं, शूलों का मूल नसाते हैं, बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं। है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में? खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़, मानव जब ज़ोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है। गुण बड़े एक से एक प्रखर, है छिपे मानवों के भीतर, मेंहदी में जैसे लाली हो, वर्तिका-बीच उजियाली हो, बत्ती जो नही जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है। Rashmi rathi pratham sarg....my favourite poem
|
|
|
Post by Dr. Yatri Thor on Oct 8, 2014 22:48:28 GMT 5.5
शरीफ़ इन्सान आख़िर क्यों इलेक्शन हार जाता है किताबों में तो ये लिक्खा था रावन हार जाता है जुड़ी हैं इससे तहज़ीबें सभी तस्लीम करते हैं नुमाइश में मगर मिट्टी का बरतन हार जाता है मुझे मालूम है तुमने बहुत बरसातें देखी हैं मगर मेरी इन्हीं आँखों से सावन हार जाता है अभी मौजूद है इस गाँव की मिट्टी में ख़ुद्दारी अभी बेवा की ग़ैरत से महाजन हार जाता है अगर इक कीमती बाज़ार की सूरत है यह दुनिया तो फिर क्यों काँच की चूड़ी से कंगन हार जाता है. from a friend grupia.com/993.interview-prep-for-ias/forum/shero-shayari-by-shayari-king-mm-ss-bhai?page=3
|
|
|
Post by Dr. Yatri Thor on Feb 12, 2015 2:05:02 GMT 5.5
Suppose you’re just matter, then you’ve got two dates: A beginning, and end, then nothing awaits.
Suppose you’re ensouled with a spark of divinity. Then you’re trapped in this world from your birth to infinity.
You are magic or matter, an angel or ape. But one thing is certain: There is no escape.
But this little thought should not make you cry, because minds can wander to where there’s no sky
and then, when I die, the thought won’t have turned me mad, because I know I’ve lived to have had what we’ve had!
|
|
|
Post by avinashagrawal on Feb 19, 2015 15:24:18 GMT 5.5
बेसब्र हर शक्स, यहाँ वहाँ फिर रहा है .... कोई शक, कोई गफलत, कोई गर्दिश, मे घिर रहा है.... मुझसे मत पूछो, की रास्ता किधर है....... मैं खुद हूँ मुसाफिर, मुझे अपनी फिकर है|
k'avi
|
|